अयोध्या में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल:कसारी गांव में अभिलाख और उसके परिवार पर आरोप; पुलिस ने जांच शुरू की
अयोध्या जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में एक महिला से रात में लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक महिला को घेरकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बुधवार 23 सितंबर को बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिलती है तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। पीड़ित महिला की पहचान कसारी गांव निवासी निगार पत्नी इरफान के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही अभिलाख और उनके परिवार के लोगों ने निगार के साथ मारपीट की है। परिजनों के मुताबिक, निगार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है, जिसके कारण वह अक्सर घर से बाहर निकल जाती है। वायरल वीडियो में रात का समय दिखाई दे रहा है और कई लोग महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। महिला चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है। हालांकि वीडियो कब का है और किसने बनाया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)