अयोध्या में नवरात्र पर खाद्य विभाग की छापेमारी:कुट्टू के आटे समेत व्रत की खाद्य सामग्री के नमूने लिए, 2 टीमें कर रहीं निगरानी

Oct 15, 2026 - 22:12
0
अयोध्या में नवरात्र पर खाद्य विभाग की छापेमारी:कुट्टू के आटे समेत व्रत की खाद्य सामग्री के नमूने लिए, 2 टीमें कर रहीं निगरानी
अयोध्या में शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सेहत को लेकर खाद्य विभाग सतर्क हो गया है। कुट्टू के आटे समेत व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री में मिलावट की आशंका को देखते हुए जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इसके लिए दो टीमें बनाई गई हैं। टीमों ने गुरुवार को 10 जगहों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सहायक खाद्य आयुक्त देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि नवरात्र में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और दूसरी व्रत संबंधी सामग्री की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में इनकी गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग कराई जा रही है। लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई खाद्य विभाग की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की जांच कर रही हैं। जांच का उद्देश्य मिलावट पर रोक लगाना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पता चलेगा। विभाग ने नवरात्र के दौरान जांच अभियान जारी रखने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User