कांग्रेस ने CEC इस्तीफा, SIR पर रोक की मांग की:राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान बचाने को सड़क से संसद तक संघर्ष

Oct 15, 2026 - 22:12
0
कांग्रेस ने CEC इस्तीफा, SIR पर रोक की मांग की:राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान बचाने को सड़क से संसद तक संघर्ष
मिर्जापुर में कांग्रेस के राज्यसभा उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। गुरुवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने, एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में कई शंकाएं हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का भरोसा सबसे ऊपर है। इसकी रक्षा करना हर संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष सड़क से संसद तक जारी रहेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User