अयोध्या में फीट का रावण पुतला तैयार:35 साल से रावण बना रहे लखन पेंटर, 20 दिन में तैयार हुआ रावण
अयोध्या रामनगरी में दशहरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जगह-जगह रावण के पुतले बनाए जा रहे हैं। वजीरगंज इलाके में 30 फीट ऊंचा रावण तैयार हो रहा है। इसे कारीगर लखन पेंटर बना रहे हैं। उनके साथ तीन से चार कारीगरों की टीम जुटी है। पुतला लगभग तैयार हो चुका है। अब दशहरे पर इसके दहन का इंतजार है। 35 साल का अनुभव, 65 फीट तक के पुतले बनाए लखन पेंटर को रावण के पुतले बनाने का 35 साल का अनुभव है। वह हर साल ऑर्डर मिलने पर पुतले तैयार करते हैं। अब तक 65 फीट तक ऊंचे रावण बना चुके हैं। इस बार 30 फीट ऊंचा पुतला बनाया है। इसके चेहरे की ऊंचाई करीब 7 फीट है। लखन के मुताबिक, पुतला बनाने में बांस, कागज, दफ्ती और लेई का इस्तेमाल किया गया है। इसे तैयार करने में करीब 20 दिन लगे हैं। इस पर 25 से 30 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान है। कारीगरों ने इसे आकर्षक रूप देने के लिए मेहनत की है। दशहरे पर होगा रावण दहन दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। अयोध्या में भी पर्व को लेकर उत्साह है। पुतले बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट उधर, दुर्गा पूजा के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस का जोर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)