उपेंद्र सिंह बने यूपी टीम मैनेजर:जम्मू कश्मीर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, सहजनवा शिक्षक संभालेंगे ताइक्वांडो की कमान

Oct 18, 2026 - 19:49
0
उपेंद्र सिंह बने यूपी टीम मैनेजर:जम्मू कश्मीर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, सहजनवा शिक्षक संभालेंगे ताइक्वांडो की कमान
गोरखपुर में सहजनवा स्थित भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक उपेंद्र सिंह को माध्यमिक विद्यालयी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-17 बालक टीम का मैनेजर नामित किया गया है। यह प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित होगी। उपेंद्र सिंह प्रतियोगिता के दौरान टीम के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पिछले अनुभवों को देखते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके चयन पर गोरखपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबंधक ज्योति मस्कारा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, पीएन सिंह, विवेकानंद मिश्र और अभय प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी और प्रसन्नता जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User