अयोध्या में पहली बार भजन कॉन्सर्ट और डांडिया नाइट:महिलाओं ने जमकर किया डांस,हनुमान अंश मूवी के कलाकार भी पहुंचे
अयोध्या के रामायण वैक्स म्यूजियम में पहली बार ‘अयोध्या फर्स्ट भजन कॉन्सर्ट एंड डांडिया नाइट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। भजन गायकों की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे। महिलाओं ने डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में भजन गायक अमित दुबे, स्नेग्धा, अंशिका सिंह और मुनि रमन ने प्रस्तुति दी। इनके भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान ‘हनुमान अंश’ फिल्म के कलाकार भी मौजूद रहे। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी है फिल्म ‘हनुमान अंश’ फिल्म परम पूज्य नीम करौली बाबा के जीवन, श्रीराम की भक्ति, हनुमान जी की कृपा और सेवा के संदेश पर आधारित है। फिल्म के कलाकारों से भी लोगों ने मुलाकात की। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अयोध्या में धार्मिक संगीत और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देना है। भजन संध्या और डांडिया नाइट के जरिए लोगों को भक्ति और उत्सव का अनुभव कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रफुल्ला साहू और चेतन जायसवाल ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)