अयोध्या में फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी:युवक बोला-कुमारगंज थाने में 5 बार शिकायत की फिर भी कार्रवाई नहीं हुई
अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोयड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने विपक्षियों पर फर्जी आपराधिक मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अनुराग सिंह का कहना है कि वह इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। युवक ने 9 अक्टूबर को भी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सहन की जमीन को लेकर चल रहा विवाद अनुराग सिंह ने थानाध्यक्ष कुमारगंज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में सहन की जमीन को लेकर आदर्श सिंह, गीता, शिवानी सिंह, रिम्पी सिंह, नैंसी सिंह और धर्मेंद्र सिंह से उसका विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवादित जमीन की घरौनी उसके पिता पवन कुमार सिंह के नाम दर्ज है। उसने राजस्व विभाग और उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर स्तर से भी इसकी पुष्टि होने का दावा किया है। छेड़छाड़ समेत फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप अनुराग का आरोप है कि विपक्षी उसे छेड़छाड़ समेत अन्य आपराधिक मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। उसने अपनी शिकायत में 27 जुलाई और 20 सितंबर 2026 को धमकी दिए जाने का जिक्र किया है। युवक का दावा है कि धमकी से जुड़ी घटनाएं घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हैं। रास्ते को लेकर भी जताई आशंका शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके घर आने-जाने का एकमात्र खड़ंजा रास्ता विपक्षियों के सहन से होकर गुजरता है। ऐसे में उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका है। उसने पुलिस से CCTV फुटेज की जांच कराकर मामले की निष्पक्ष जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही अनुरोध किया है कि तथ्यों की जांच के बिना उसके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज न किया जाए। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)