उन्नाव में लोडर की टक्कर से किशोर की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, कबाड़ बीनकर परिवार की मदद करता था

Oct 10, 2026 - 16:33
0
उन्नाव में लोडर की टक्कर से किशोर की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, कबाड़ बीनकर परिवार की मदद करता था
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से 12 साल के किशोर की मौत हो गई। किशोर सड़क किनारे कबाड़ बीनने के बाद सड़क पार कर रहा था, तभी लोडर ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान भिनकीपुर निवासी नीरज (12) पुत्र मजनू के रूप में हुई है। नीरज कबाड़ बीनकर अपने परिवार की मदद करता था। शनिवार को भी वह हरदोई-उन्नाव मार्ग के किनारे कबाड़ बीन रहा था। दोपहर करीब दो बजे जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी लोडर की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोडर को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि लोडर को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User