प्रतापगढ़ में दंत जांच शिविर:डॉ. अजय ने दी दांतों की सुरक्षा की जानकारी

Oct 10, 2026 - 16:33
0
प्रतापगढ़ में दंत जांच शिविर:डॉ. अजय ने दी दांतों की सुरक्षा की जानकारी
प्रतापगढ़ के पूर्वी सहोदरपुर स्थित सिद्धार्थ इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क दंत जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्थानीय क्षेत्रवासियों को दांतों की देखभाल व मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सक एवं डेंटल सर्जन डॉ. अजय कुमार सिंह ने लोगों के दांतों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। डॉ. सिंह ने उपस्थित लोगों को दांतों की नियमित सफाई, कैविटी से बचाव, मसूड़ों की समस्याओं और दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के जरूरी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय प्रशासन ने भी लोगों से नियमित रूप से दांतों की जांच कराने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में कॉलेज की डायरेक्टर ऋचा सिंह सहित अन्य स्टाफ और स्थानीय लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User