अयोध्या में फर्जी सिपाही गिरफ्तार:वर्दी पहनकर वसूली करता था, रेलवे स्टेशन-बाजार में लोगों को दिखाता था रौब

Sep 27, 2026 - 20:15
0
अयोध्या में फर्जी सिपाही गिरफ्तार:वर्दी पहनकर वसूली करता था, रेलवे स्टेशन-बाजार में लोगों को दिखाता था रौब
अयोध्या में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग में पुलिस का रौब दिखाकर लोगों से रुपये वसूलता था। रविवार को पुलिस संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बड़ी छावनी मोड़ के पास युवक को पुलिस की वर्दी में देखकर टीम ने उसे रोक लिया। पूछताछ में वह तैनाती और पहचान से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके फर्जी पुलिसकर्मी होने का पता चला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की वर्दी में घूमते पकड़ा गया कोतवाली अयोध्या पुलिस रविवार को क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने बड़ी छावनी मोड़ के पास एक युवक के पुलिस की वर्दी में घूमने की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को रोककर पूछताछ की। उसने खुद को पुलिस विभाग का सिपाही बताया। टीम ने उससे तैनाती स्थल, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पूछताछ में उसने फर्जी पुलिसकर्मी होने की बात स्वीकार की। श्रद्धालुओं और दुकानदारों से करता था वसूली पुलिस के अनुसार, आरोपी खाकी वर्दी का इस्तेमाल कर लोगों को डराता-धमकाता था। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और व्यस्त बाजारों में व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर रुपये लेने की बात सामने आई है। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को भी पुलिसिया रौब दिखाकर वसूली करने की जानकारी मिली है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके पुराने मामलों और इस काम में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 26 वर्षीय सत्यम मिश्रा निवासी बस्ती के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपी ने पुलिस की वर्दी कहां से हासिल की और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी वसूली में शामिल था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User