विहिप जुटा अशोक सिंघल जन्मशताब्दी कार्यक्रम की तैयारी में:4 अक्टूबर को सूरदन प्रेक्षागृह में होगा आयोजन, कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन

Sep 27, 2026 - 20:15
0
विहिप जुटा अशोक सिंघल जन्मशताब्दी कार्यक्रम की तैयारी में:4 अक्टूबर को सूरदन प्रेक्षागृह में होगा आयोजन, कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) आगरा के रामबाग संयुक्त शहरी क्षेत्र की बैठक रविवार को हाथरस रोड स्थित गढ़ी जीवनराम के फार्म हाउस में हुई। इसमें श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक सिंघल के जीवन और संगठन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने 4 अक्टूबर को सूरदन प्रेक्षागृह में होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने कार्यक्रम के लिए एकत्रीकरण और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर तक कार्यक्रम की जानकारी समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रचार-प्रसार के माध्यम से पहुंचाई जाए। बैठक में प्रांत सह सोशल मीडिया प्रमुख नमित चौहान, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अनुज सिसोदिया, जिला संयोजक अनिल शर्मा, राहुल सिकरवार, बजरंग दल प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख श्यामवीर चौधरी, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी पिंकी शर्मा, सह संयोजिका अर्चना शर्मा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख शैलू जाट, सह धर्म प्रसार प्रमुख ललित गुप्ता, जिला सुरक्षा प्रमुख सूरज कुशवाहा, केके शर्मा, उज्ज्वल तिवारी, सुरेश, सोनू, शंशाक और अशोक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User