पितृ अमावस्या पर 2 लाख से अधिक ने लगाई डुबकी:6 घाटों पर किया तर्पण, सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Oct 10, 2026 - 18:26
0
पितृ अमावस्या पर 2 लाख से अधिक ने लगाई डुबकी:6 घाटों पर किया तर्पण, सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट
संभल में पितृ अमावस्या पर शनिवार सुबह 5:30 बजे से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम 5 बजे तक 2 लाख से अधिक लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त जलदान और तर्पण किया। गौ ग्रास अर्पित कर पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट की। 6 गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ गुन्नौर तहसील के राजघाट गंगा, सिसौना डांडा, श्री विष्णु देव और हरिबाबा बांध समेत अस्थाई असदपुर और सांकराघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, बरेली और रामपुर समेत कई जिलों से लोग पितरों का तर्पण करने आए। पंडितों ने विधि-विधान से पूजन कराकर श्रद्धालुओं से तर्पण कराया। सुरक्षा और जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट श्रद्धालुओं की भीड़ और गंगा के जलस्तर को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जुनावई थाना प्रभारी धीरज सिंह, गुन्नौर थाना प्रभारी संजय कुमार, बबराला थाना प्रभारी लवनीश चौधरी और रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी पुलिस बल के साथ घाटों पर तैनात रहे। एसडीएम अवधेश कुमार, सीओ अंकित मिश्रा और तहसीलदार रवि सोनकर ने भी गंगा घाटों का निरीक्षण किया। पितरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना ही श्राद्ध पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि पितृ पक्ष अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। इस दिन लोग गंगा तटों, घरों और मंदिरों में पितरों के निमित्त जलदान, तर्पण और पिंड स्वरूप भोजन अर्पित करते हैं। ब्रह्मभोज समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करना ही श्राद्ध का मूल भाव है। देखें गंगा स्नान की फोटो…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User