गोरखपुर 'द पिलर्स पब्लिक' के 'साइंस एक्सपो' में इनोवेशन:स्टूडेंट्स एयर टू वॉटर जेनरेटर, स्मार्ट हेलमेट पेश करेंगे, म्यूजियम करेगा हैरान
गोरखपुर के सिविल लाइन्स स्थित द पिलर्स पब्लिक स्कूल में 10 अक्टूबर को 'साइंस एक्सपो 2026' का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को स्कूल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी मीडिया प्रभारी उन्मेष शुक्ल और कार्यवाहक प्रिंसिपल रविकांत शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार एक्सपो की थीम 'जहां कल्पना से नवाचार की शुरुआत होती है' रखी गई है। इस साइंस एग्जीबिशन में छात्र साइंस, टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, मैथ्स, स्पेस और रोजमर्रा की दिक्कतों को दूर करने वाले स्मार्ट वर्किंग मॉडल दिखाएंगे। एग्जीबिशन के मुख्य आकर्षणों में हवा से पानी बनाने वाली मशीन, हाथ के इशारे से चलने वाली कार, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम, गैस और नमी बताने वाला रोवर, लाइफ-सेविंग स्मार्ट हेलमेट, ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट और हाइड्रोलिक ब्रिज शामिल होंगे। हर दूसरे साल होता आयोजन
यह आयोजन हर दूसरे साल किया जाता है। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी और विशिष्ट अतिथि एमएमएमटीयू के डीन प्रो. वी. के. गिरी होंगे। स्कूल मैनेजमेंट ने बताया कि इस एक्सपो का मकसद बच्चों की सोच को नया रूप देना है ताकि वे अपनी सोच को प्रैक्टिकल मॉडल में बदल सकें। 100 से अधिक मॉडल तैयार किए गए
प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल के बच्चों की ओर से 100 से अधिक मॉडल तैयार किए गए हैं। एग्जीबिशन में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र साइंस म्यूजियम रहने वाला है। जो बच्चों तैयार किया है। इसके अलावा गेम जोन भी देखने को मिलेगा। जिसमें लोगों को अलग- अलग एक्टिविटी करवाई जाएगी। जीतने पर इनाम और हैंपर भी दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)