अयोध्या में संकल्प सेतु अभियान का शुभारंभ:मिल्कीपुर में 7 दिवसीय सेवा शिविर शुरू, ब्लॉक प्रमुख ने कार्यक्रम से बनाई दूरी
अयोध्या के मिल्कीपुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को विधायक चंद्रभानु पासवान ने ‘संकल्प सेतु अभियान’ के तहत सात दिवसीय बहुद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। हालांकि, भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से मिल्कीपुर ब्लॉक प्रमुख की दूरी चर्चा का विषय बनी रही। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित शिविर 14 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है। विधायक ने स्टॉलों का निरीक्षण किया शिविर के शुभारंभ के बाद विधायक चंद्रभानु पासवान ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। एक ही परिसर में मिल रही योजनाओं की जानकारी शिविर में स्वास्थ्य, पशुपालन समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां ग्रामीण योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। अभियान के तहत विभागीय अधिकारी ग्रामीणों को आवेदन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी दे रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी व सुविधाएं मिल सकें। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह, वीडियो पंचायत सुरेंद्र कुमार राव, भाजपा मिल्कीपुर मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा, अरुण गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)