दिल्ली में हादसे में औरैया के युवक की मौत:8 दिन तक चला इलाज, गांव में हुआ अंतिम संस्कार
दिल्ली में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहलादपुर निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को ही गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, पहलादपुर निवासी विनोद कुमार के पुत्र अनुज कुमार दिल्ली में शूटिंग के दौरान कैमरा चलाने का काम करते थे। करीब आठ दिन पहले वह दिल्ली में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों को उम्मीद थी कि अनुज स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम को अनुज का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार को परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असमय मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव के लोगों ने अनुज के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)