अयोध्या में विधायकों के दौड़कर पहुंचने का वीडियो वायरल:भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी सफाई, कहा- कार्यक्रम में बदलाव से दौड़े विधायक, गलत नहीं

Oct 17, 2026 - 17:45
0
अयोध्या में विधायकों के दौड़कर पहुंचने का वीडियो वायरल:भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी सफाई, कहा- कार्यक्रम में बदलाव से दौड़े विधायक, गलत नहीं
अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के दौड़कर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव समेत कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल की ओर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल और मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला शुक्ला के भी कार्यक्रम में पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विधायकों और पदाधिकारियों के इस तरह दौड़कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आगामी 2027विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे टिकट कटने के डर से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि इस संबंध में किसी विधायक या पार्टी पदाधिकारी की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने सफाई देते हुए शनिवार दोपहर बाद दैनिक भास्कर से हुई वार्ता में बताया कि अवध विश्वविद्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की दो बैठकें शुक्रवार को प्रस्तावित थीं। पहली बैठक संगठन के पदाधिकारियों और विधायकों के साथ होनी थी,जबकि दूसरी बैठक शिक्षक मतदाता सम्मेलन के रूप में आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के निर्धारित क्रम में बदलाव हुआ और प्रदेश अध्यक्ष पहले शिक्षक मतदाता सम्मेलन में पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी शिक्षक सम्मेलन में पहुंचना पड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि अपने नेता के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए यदि विधायक और संगठन के कार्यकर्ता दौड़े हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उनके मुताबिक, यह घटनाक्रम दोनों बैठकों के क्रम में बदलाव के कारण हुआ। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। जहां जिलाध्यक्ष ने इसे कार्यक्रम की परिस्थितियों से जुड़ा सामान्य घटनाक्रम बताया है, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User