झांसी में हनुमान मंदिर में भंडारा:भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
झांसी में नवदुर्गा के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन और भंडारे का आयोजन किया गया। डीआरएम कार्यालय के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार दोपहर 3 बजे भंडारा आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ लिया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन के माध्यम से आपसी सद्भाव और सेवा भावना का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर आशीष कनोजिया, नारायण सिंह, नीरज सिंह, रफीक खान, वहीद खान और वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजन में लोगों ने सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)