ललितपुर में नाबालिग से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार:15 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, बरामदगी के बाद दर्ज हुआ केस

Oct 17, 2026 - 17:45
0
ललितपुर में नाबालिग से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार:15 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, बरामदगी के बाद दर्ज हुआ केस
ललितपुर में 15 साल की किशोरी से रेप के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। बानपुर थाना पुलिस ने आरोपी को ग्राम वीर से पकड़ा। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। एक महीने पहले किशोरी को ले गया था पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान वीरू पुत्र दयाराम अहिरवार के रूप में हुई है। वह बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वीर का रहने वाला है। आरोप है कि करीब एक महीने पहले वह 15 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने किशोरी के साथ कई बार रेप किया। किशोरी की बरामदगी के बाद दर्ज हुआ केस कुछ दिन पहले पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था। इसके बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। बानपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User