अयोध्या पुलिस ने नवरात्र-दशहरा की सुरक्षा जांची:विसर्जन घाटों का निरीक्षण, कामाख्या धाम समेत 4 घाटों पर व्यवस्थाएं देखीं; बीकापुर-रौनाही में पीस कमेटी बैठक
अयोध्या में आगामी नवरात्र, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मूर्ति स्थापना स्थलों से लेकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारी लगातार संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं।साथ ही बिजली के तारों, खंभों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रुदौली ने शुक्रवार को सर्किल क्षेत्र के प्रमुख विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मां कामाख्या धाम घाट,रेछ घाट,अमौनी घाट और ककराहा घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घाटों के आसपास बिजली के तारों और खंभों की स्थिति देखी तथा पर्व के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का जोर विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है।इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और संभावित समस्याओं का समय रहते समाधान करने पर बल दिया जा रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राधेश्याम राय ने आगामी पर्वों के मद्देनजर बीकापुर और रौनाही थानों में संभ्रांत व्यक्तियों,त्योहार आयोजकों, पीस कमेटी के सदस्यों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में पर्वों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में संबंधित विभागों को सामने आने वाली समस्याओं का समय से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष पाल भी क्षेत्र में मूर्ति स्थापना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। ताकि कहीं पर कहीं प्रकार की कोई समस्या ना रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)