अयोध्या रोड पर इस्माइलगंज सर्विस लेन धंसी:पूर्व पार्षद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तकनीकी जांच और स्थाई समाधान की मांग उठाई
अयोध्या रोड पर इस्माइलगंज के पास सर्विस लेन के लगातार धंसने का मामला सामने आ रहा है। इसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम से जुड़े इस मामले में सड़क की तकनीकी जांच कराने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। आरोप सड़क की हालत खराब अयोध्या रोड पर इस्माइलगंज गांव के पास सर्विस लेन जगह-जगह धंस रही है। एक गड्ढा ठीक करने पर दो नए गड्ढे बन जाते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों, राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। पूर्व पार्षद ने बताया कि सड़क के नीचे जल निकासी, सीवर लाइन में लीकेज या मिट्टी भराव में गंभीर तकनीकी कमी हो सकती है। केवल ऊपर से गिट्टी डालकर पैचवर्क करने से इसका समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्विस लेन की गंभीरता से तकनीकी जांच कराई जाए।सड़क धंसने के वास्तविक कारणों (जलभराव, लीकेज या कमजोर बेस) का पता लगाकर इसका स्थायी समाधान किया जाए। पूर्व पार्षद ने इस पत्र को जिलाधिकारी लखनऊ को भी भेजी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)