बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे सुरेश रैना:कचौड़ी-जलेबी और बाटी-चोखा खाया, कहा- ढेर सारे प्यार के साथ, बहुत बढ़िया खाना

Oct 15, 2026 - 20:00
0
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे सुरेश रैना:कचौड़ी-जलेबी और बाटी-चोखा खाया, कहा- ढेर सारे प्यार के साथ, बहुत बढ़िया खाना
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना गुरुवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। आध्यात्मिक नगरी में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही उन्होंने बनारसी खानपान का भी भरपूर आनंद लिया। मिंट हाउस स्थित राम भंडार में कचौड़ी-जलेबी का स्वाद चखा तो बाटी-चोखा का भी लुत्फ उठाया। सुरेश रैना बुधवार देर रात जौनपुर से वाराणसी पहुंचे थे। वह जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन समारोह में शामिल होने गए थे। वहां खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के बाद बनारस पहुंचकर उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। बाटी-चोखा रेस्टोरेंट में पारंपरिक देसी भोजन का आनंद लेने के दौरान उनके शहर में आने की जानकारी मिलने पर प्रशंसक और स्थानीय लोग भी उनसे मिलने पहुंचे। गुरुवार को रैना ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मिंट हाउस स्थित प्रसिद्ध राम भंडार पहुंचकर बनारस की मशहूर कचौड़ी और जलेबी का स्वाद चखा। क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रैना का काशी दौरा आध्यात्म और बनारसी जायके के संगम के रूप में रहा। यूपी में एक से अधिक रणजी टीम बनाने की वकालत सुरेश रैना ने उत्तर प्रदेश में एक से अधिक रणजी टीमें बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उनका मानना है कि प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर और प्रतिस्पर्धी मंच मिलना जरूरी है। उन्होंने नियमित अभ्यास, अनुशासन और फिटनेस को क्रिकेट में सफलता के लिए अहम बताया। इसके बाद सुरेश रैना ने फीडबैक कार्ड पर लिखा- ढेर सारे प्यार के साथ, बहुत बढ़िया खाना और यहां का स्टाफ बहुत ही अद्भुत और कड़ी मेहनत करने वाला है। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User