कानपुर में कर्मचारियों की समस्याओं पर बैठक:चिकित्सा सुविधा, परीक्षा पारिश्रमिक और महाविद्यालयों में कार्य अवधि के मुद्दों पर चर्चा
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज उठाई है। बुधवार को क्राइस्ट चर्च कॉलेज में एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की तर्ज पर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, परीक्षा पारिश्रमिक और महाविद्यालयों में कर्मचारियों की कार्य अवधि जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांगपत्र भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक हरगोविंद शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामीनाथ और अनिल कुमार निगम, जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित, संयुक्त मंत्री अनिल कुशवाहा, कानपुर नगर जिला अध्यक्ष शिशिर, विनित कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। केपी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)