बाबूपुरवा में साइकिल गद्दी के कारखाने में भीषण आग:दो मंजिला मकान तक पहुंची आग की लपटें, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर

Oct 19, 2026 - 16:57
0
बाबूपुरवा में साइकिल गद्दी के कारखाने में भीषण आग:दो मंजिला मकान तक पहुंची आग की लपटें, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर
बाबूपुरवा स्थित साइकिल गद्दी के कारखाने में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान में रखे सामान को आग ने अपनी जद में ले लिया, जिसके बाद दुकान से भीषण लपटें निकलने लगी, कुछ ही देर में आग की लपटे तीन मंजिल मकान तक पहुंच गई। लपटे उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। इलाकाई लोगों की सूचना पर किदवई नगर, फजलगंज, लाटूश रोड फायर स्टेशन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कारखाने का शटर तोड़कर कर आग बुझाने का काम शुरू किया। पहले देखिए कुछ तस्वीरें… बाबूपुरवा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि बाबूपुरवा ईदगाह शिफा मस्जिद के पास रहने वाले शमशाद का 100 वर्ग गज मकान में साइकिल की गद्दी का कारखाना है। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर शमशाद कारखाना संचालित करते है, जबकि पहले और दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। इंस्पेक्टर के मुताबिक सोमवार को कारखाना बंद था। दोपहर करीब 3 बजे कारखाने में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User