रामलीला मैदान में मोबाइल न देने पर दुकानदार की पिटाई:दो उंगलियां तोड़ीं, दुकानदारों ने दुकानें बंद कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Oct 19, 2026 - 16:57
0
रामलीला मैदान में मोबाइल न देने पर दुकानदार की पिटाई:दो उंगलियां तोड़ीं, दुकानदारों ने दुकानें बंद कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
एटा के रामलीला मैदान में मोबाइल न देने पर एक दुकानदार की पिटाई कर दी गई। आरोपी ने दुकानदार की दो उंगलियां तोड़ दीं। घटना के विरोध में गुस्साए दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जानकारी के अनुसार, कायमगंज निवासी रवि मेले में खिलौनों की दुकान लगाए हुए थे। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक युवक खुद को आर्मीमैन बताकर उनसे मोबाइल मांगने लगा। रवि के मना करने पर युवक ने उनके साथ मारपीट की और दो उंगलियां तोड़ दीं। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी नीतेश पुत्र रामसनेही निवासी भजुआ, थाना रिजोर, एटा को हिरासत में ले लिया है। रवि के भाई अतुल कुमार ने मेले में सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस गश्त की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग के आरोप में पाबंद किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User