बाढ़ के पानी में डूबे पिता-पुत्र समेत 3 लोग:सीतापुर में एक का शव मिला, गोताखोरों ने शुरू की तलाश

Oct 03, 2026 - 14:20
0
बाढ़ के पानी में डूबे पिता-पुत्र समेत 3 लोग:सीतापुर में एक का शव मिला, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
सीतापुर के में शनिवार दोपहर बाढ़ के पानी में बड़ा हादसा हो गया। खेतों की स्थिति देखने गए पिता-पुत्र समेत तीन लोग तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। देर शाम एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। बताया गया कि गांव के कुछ लोग शनिवार को बाढ़ के पानी से घिरे खेतों की स्थिति देखने गए थे। इसी दौरान पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीनों पानी में डूब गए। साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। घटना रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरैया मसूदपुर की है। लापता लोगों में सौरभ (13) उसके पिता सुरेंद्र चौहान शामिल हैं। दोनों के डूबने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुरेंद्र के परिवार में पत्नी और एक बेटी है। तीसरा लापता युवक शोभित (17) जगदीश बताया गया है। तेज बहाव में तीनों का पता नहीं चला ग्रामीणों के मुताबिक, खेतों में बाढ़ का पानी काफी अधिक है और कई जगह तेज बहाव बना हुआ है। इसी दौरान तीनों पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और बहाव के कारण उनका पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने शुरू किया तलाशी अभियान घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की निगरानी में राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया। गोताखोर बाढ़ के पानी में लगातार सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव टीम के साथ तलाश में जुटे हैं। एक युवक का शव बरामद, दो की तलाश जारी तीनों लापता लोगों में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और बाकी दो लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद सरैया मसूदपुर गांव में मातम और चिंता का माहौल है। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User