खेत पर जा रहे किसान को ट्रक ने रौंदा:मथुरा में अस्पताल में मौत, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का सहारा

Oct 03, 2026 - 14:20
0
खेत पर जा रहे किसान को ट्रक ने रौंदा:मथुरा में अस्पताल में मौत, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का सहारा
मथुरा के सौंख के लोरिया पट्टी गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय किसान फौरन सिंह की मौत हो गई। वह खेत पर जा रहे थे, तभी सड़क पार करते समय एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में फौरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत केम हॉस्पिटल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फौरन सिंह अपने परिवार के अकेले कमाने वाले थे। उनके छह बच्चे हैं। पिता की अचानक मौत से परिवार बेसहारा हो गया है और उनके सामने रोटी-रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। गांव में खबर पहुंचते ही मातम छा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User