पीलीभीत में संपत्ति विवाद में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:मकान की दीवारें तोड़कर लूटपाट का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

Oct 03, 2026 - 14:20
0
पीलीभीत में संपत्ति विवाद में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:मकान की दीवारें तोड़कर लूटपाट का आरोप, एसपी से लगाई गुहार
पीलीभीत की श्रीरामनगर कॉलोनी में संपत्ति विवाद को लेकर अधिवक्ता प्रदीप कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों पर घर में घुसकर दीवारें तोड़ने, सीसीटीवी कैमरे तोड़ने और नकदी-जेवरात लूटने का आरोप है। पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। प्रदीप ने बताया, पैतृक संपत्ति को लेकर उनके पिता बुद्धसेन, सौतेली मां भानवती, बहन रजनी और भाई अवधेश कुमार से 2018 से सिविल कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप है, सुनीता देवी (दिलीप कुमार की पत्नी) ने एक करोड़ रुपये के मकान को फर्जी तरीके से 19 लाख रुपये में अपने नाम करा लिया। इसी रंजिश में सुनीता देवी, दिलीप कुमार, सोनू शर्मा, सेजल, उपलभ, उज्जवल और ममता समेत कई लोगों ने प्रदीप के घर में घुसकर हमला किया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला हमलावरों ने सीसीटीवी तोड़े, दीवारें ढहाईं, नकदी-जेवरात लूटे। विरोध करने पर धारदार हथियार से प्रदीप पर हमला कर घायल किया। घायल अधिवक्ता का आरोप है, स्थानीय पुलिस ने सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सुनगढ़ी थानाध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया, शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User