बाढ़ के पानी में नहाने गए 3 युवक डूबे:एक की मौत, ग्रामीणों ने दो युवकों को बचाया; शादी में आए थे तीनों

Oct 02, 2026 - 16:56
0
बाढ़ के पानी में नहाने गए 3 युवक डूबे:एक की मौत, ग्रामीणों ने दो युवकों को बचाया; शादी में आए थे तीनों
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र के बारिनपुरवा राजापुर कला गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हादसा हो गया। तीन युवक बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक युवक गहरे पानी में डूब गया। काफी प्रयास के बाद निकाला गया ग्रामीणों ने तालिब को पानी में तलाशना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शादी समारोह में शामिल होने आया था तालिब मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय तालिब पुत्र सफीक के रूप में हुई है। वह गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसके साथ फैजान पुत्र भूरे और मुन्ना भी थे। दोनों लखनऊ में रहते हैं। शुक्रवार को शादी समारोह के दौरान तीनों युवक गांव के पास सड़क पर बनी पुलिया के आसपास जमा बाढ़ के पानी में नहाने चले गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दो साथियों को ग्रामीणों ने बचाया तीनों युवकों को डूबता देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने फैजान और मुन्ना को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। शादी की खुशियां मातम में बदलीं तालिब की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और शादी समारोह में मौजूद लोगों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User