त्योहारों पर रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन:प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव,देखिए शेड्यूल

Oct 02, 2026 - 16:56
0
त्योहारों पर रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन:प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव,देखिए शेड्यूल
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस, हडपसर और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मऊ, गाजीपुर सिटी, गोरखपुर और बनारस के लिए चलेंगी। इनमें प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, वाराणसी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। रेलवे अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। एलटीटी-मऊ द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन कुल 12 फेरों के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01124 मऊ से 13 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद होते हुए मऊ पहुंचेगी। एलटीटी से ट्रेन दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:30 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में मऊ से सुबह 4:15 बजे प्रस्थान कर ट्रेन शाम 4:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में 11 स्लीपर, पांच सामान्य, दो एसी तृतीय श्रेणी और दो एसएलआरडी समेत कुल 22 कोच होंगे। हडपसर-गाजीपुर सिटी ट्रेन गाड़ी संख्या 01431/01432 हडपसर-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन भी 12 फेरों के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 01431 हडपसर से 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से 15 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औंड़िहार स्टेशनों पर रुकेगी। हडपसर से ट्रेन सुबह 6:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। गाजीपुर सिटी से वापसी में ट्रेन सुबह 4 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:20 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में छह स्लीपर, छह सामान्य, चार एसी तृतीय श्रेणी और दो एसएलआरडी समेत कुल 22 कोच होंगे। सीएसएमटी-गोरखपुर दैनिक विशेष गाड़ी संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन कुल 32 फेरों के साथ चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 01079 सीएसएमटी से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। सीएसएमटी से इसका प्रस्थान रात 10:30 बजे होगा और अगले दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से ट्रेन दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इसमें 11 स्लीपर, पांच सामान्य, चार एसी तृतीय श्रेणी और दो एसएलआरडी समेत 22 कोच होंगे। हडपसर-गोरखपुर दैनिक विशेष गाड़ी संख्या 01415/01416 हडपसर-गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन भी 32 फेरों के साथ संचालित होगी। गाड़ी संख्या 01415 हडपसर से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन हडपसर से सुबह 7:05 बजे रवाना होकर अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर ट्रेन सुबह 3:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में छह स्लीपर, छह सामान्य, चार एसी तृतीय श्रेणी और दो एसएलआरडी समेत कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। एलटीटी-बनारस द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 01051/01052 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 12 फेरों के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 01051 एलटीटी से 14 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01052 बनारस से 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन एलटीटी से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, कटनी, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद बनारस स्टेशन पर शाम 4:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में बनारस से ट्रेन रात 8:30 बजे रवाना होगी। वाराणसी से चलकर यह प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए अगले दिन सुबह 4:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में 11 स्लीपर, पांच सामान्य, चार एसी तृतीय श्रेणी और दो एसएलआरडी समेत 22 कोच होंगे। यात्रियों से अपील रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय और ठहराव की पुष्टि करने की अपील की है। त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए टिकट आरक्षण और स्टेशन पर समय से पहुंचने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User