बादल छा सकते, बूंदाबांदी की संभावना:एक से दो डिग्री तापमान भी गिर सकता, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय

Oct 07, 2026 - 07:41
0
बादल छा सकते, बूंदाबांदी की संभावना:एक से दो डिग्री तापमान भी गिर सकता, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय
कानपुर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दिनभर धूप-छांव का दौर चलेगा। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। अगले 24 घंटे में तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है। हालांकि वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर भारत में एक नया सशक्त वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है और इसके साथ ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी, कैस्पियन सागर से आने वाली नमी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर गंगा के मैदानी इलाकों और कानपुर मंडल तक नमी पहुंच रही है। अलग-अलग दिशाओं से आ रही नम हवाओं के कारण गरज वाले बादल बन सकते हैं। इससे कहीं-कहीं बिजली चमकने और थोड़े समय के लिए तेज बौछार पड़ने की स्थिति बन सकती है। हल्की बौछारें पड़ने की संभावना उन्होंने बताया कि अगले 24 से 48 घंटे तक कानपुर शहर, ग्रामीण क्षेत्र और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश, बौछार और बूंदाबांदी की स्थितियां बनी रह सकती हैं। कुछ स्थानों पर बारिश अपेक्षाकृत अधिक भी हो सकती है। डॉ. पांडेय के मुताबिक, फिलहाल दिन में धूप तेज रहेगी, लेकिन लगातार बढ़ रही नमी के कारण उमस महसूस होगी। 20 अक्टूबर के बाद रातों में गुलाबी सर्दी और सुबह हल्की सिहरन शुरू होने के आसार हैं। मंगलवार को सुबह तेज धूप, दोपहर में बादल सीएसए की मंगलवार की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार सुबह तेज धूप निकली, जबकि दोपहर में हल्के बादल छाए रहे। अधिक नमी के चलते उमस ने लोगों को परेशान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User