बागपत अग्निकांड में झुलसे व्यापारी ने भी तोड़ा दम:पत्नी, बेटी और एक युवक की पहले ही जा चुकी जान, ब्लास्ट का CCTV आया सामने
बागपत के खेकड़ा अग्निकांड में व्यापारी अंकुर जैन (40) की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या चार हुई। उनकी पत्नी स्वाति जैन (37), बेटी अनन्या (7) और राहगीर कपिल (24) की पहले ही जान गई थी। यह आग समरसेबल में शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान और मकान में लगी थी, जिसके बाद दो सिलेंडर भी फटे। अंकुर जैन गंभीर रूप से घायल हुए थे। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह 3 बजे उन्होंने दम तोड़ा। दुकान के बाहर खड़े राहगीर कपिल की भी झुलसने और शटर लगने से मौत हुई। समरसेबल के ऊपर रखी 50 किलो सामग्री और कपूर में आग लगने से सिलेंडरों में धमाका हुआ। अंकुर की पत्नी और बेटी मकान की ऊपरी मंजिल पर थीं। ताला न खुलने से दम घुटने और जलने से उनकी जान गई। फिलहाल स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं वहीं परिवार के लोग अंकित के शव को लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा है और हर कोई हद से को लेकर बेहद चिंतित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)