बागपत एसपी ने परेड की सलामी ली:पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए, व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया

Oct 16, 2026 - 12:50
0
बागपत एसपी ने परेड की सलामी ली:पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए, व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया
बागपत। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन बागपत में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई गई। इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने और ड्यूटी के दौरान अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए गए। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा, स्वॉन दल और फील्ड यूनिट की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इसके अलावा मैस और कर्मचारी बैरक का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई, रखरखाव और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यक्षमता का विशेष महत्व है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने शाखाओं में उपलब्ध संसाधनों के उचित रखरखाव और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साप्ताहिक शुक्रवार परेड और निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता और दक्षता बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना रहा। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User