एमजेपीआरयू यूनिवर्सिटी के एजुकेशन डिपार्टमेंट में हुआ छात्र महोत्सव:विभाग संगठन मंत्री विकास गोला ने कहा- छात्र हितों के लिए करेंगे काम
एमजेपीआरयू यूनिवर्सिटी के एजुकेशन डिपार्टमेंट में "छात्र महोत्सव 2026" कार्यक्रम हुआ। इसमें सत्र 2026-27 की विश्वविद्यालय इकाई बनी। पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष, शौर्य शुक्ला मंत्री बनाए गए। 40 छात्रों को संगठन की जिम्मेदारियां मिलीं। बरेली कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जवाहर लाल मुख्य अतिथि थे। अभाविप के विभाग संगठन मंत्री विकास गोला खास तौर पर मौजूद रहे। इकाई बनाने की प्रक्रिया अभाविप के प्रांत सह शोध प्रमुख डॉ. प्रशांत पाल की देखरेख में हुई। नई इकाई में ट्विंकल गुप्ता, अरिमर्दन सिंह, दीपांशु को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया। मानसी सिंह और मो. खिजर को इकाई सहमंत्री की जिम्मेदारी मिली। विकास गोला ने कहा कि अभाविप छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व और राष्ट्रहित में भागीदारी के लिए काम करती है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा, डॉ. प्रेमपाल सिंह, सहमंत्री नितिन वाल्मीकि, कुणाल मिश्रा, हर्ष वर्धन, आयुष शर्मा, संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी समेत कई कार्यकर्ता-छात्र मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)