मोबाइल लौटाने के लिए छात्रों से 500 रुपये मांगे:हमीरपुर में डीएम से प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों की शिकायत, परीक्षा में जब्त हुए थे

Oct 16, 2026 - 12:50
0
मोबाइल लौटाने के लिए छात्रों से 500 रुपये मांगे:हमीरपुर में डीएम से प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों की शिकायत, परीक्षा में जब्त हुए थे
हमीरपुर के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अपने प्रधानाचार्य और शिक्षकों के खिलाफ सड़क पर उतर आए। छात्रों ने आरोप लगाया कि मोबाइल लौटाने के बदले उनसे 500 रुपये मांगे गए, अभद्रता, मारपीट और परीक्षा में फेल करने की धमकी दी गई। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने डीएम को बताया कि 7 अक्टूबर को अर्धवार्षिक परीक्षा में उनके मोबाइल जब्त हुए थे। 13 अक्टूबर को 500 रुपये जुर्माना जमा करने पर मोबाइल लौटाने की बात कही गई। छात्र नेता अभय प्रताप सिंह के साथ स्कूल पहुंचने पर शिक्षक विनोद कुमार और कमलेश यादव पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप है। विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य रामनिवास श्रीवास पर एक छात्र की कॉलर पकड़ने का आरोप लगाया। उन्हें स्कूल से निकालने के नोटिस भेजने और अभय प्रताप सिंह के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाने की बात कही गई। प्रधानाचार्य रामनिवास ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User