बागपत इंटर कॉलेज में शिक्षक गायब, रजिस्टर में हाजिर:युवक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र; कॉलेज प्रबंधन ने कहा- जानकारी नहीं, जांच कराएंगे
बागपत के बिजवाड़ा स्थित बीपी इंटर कॉलेज को लेकर एक युवक ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर कथित अनियमितताओं की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में शिक्षकों की उपस्थिति, छुट्टी और ड्यूटी लीव के रिकॉर्ड के साथ छात्रों की हाजिरी से जुड़े मामलों की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कॉलेज में कुछ शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित नहीं होते, इसके बावजूद उनकी हाजिरी दर्ज कर वेतन दिए जाने की बात सामने आई है। उसने संबंधित शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर, छुट्टी और ड्यूटी लीव के रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। साथ ही परीक्षा ड्यूटी और सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति का भी सत्यापन कराने की मांग की गई है। छात्रों की हाजिरी की भी जांच की मांग शिकायत में छात्रों की ऑनलाइन और ऑफलाइन उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपों की पुष्टि के लिए छात्रों की हाजिरी और प्रवेश से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। उसका कहना है कि कुछ ऐसे छात्रों को प्रवेश दिए जाने की भी जांच होनी चाहिए, जो नियमित रूप से कॉलेज नहीं आते। पहले शिकायत करने का भी दावा शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने पहले भी इन मुद्दों को उठाया था। उसका आरोप है कि शिकायत करने के बाद उसे धमकी दी गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उसने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तथ्य सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज प्रबंधन बोला- जानकारी नहीं, जांच कराएंगे कॉलेज मैनेजर निर्भय सिंह ने कहा कि उन्हें शिकायत में लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कराई जाएगी। वहीं, डीएम कार्यालय के अधिकारियों ने भी शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)