गोरखपुर में डांडिया नाइट्स में महिलाओं ने धमाल किया:गुजराती गीतों पर जमकर थिरकीं, परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखा
गोरखपुर में बुधवार को नवरात्रि के अवसर पर भव्य और रंगारंग “डांडिया धमाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रवाल महिला समिति की ओर से बुधवार को हुए आयोजन में क्लब की महिलाओं ने हिस्सा लिया। एक से बढ़ कर एक पारंपरिक परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। प्रोग्राम की शुरुआत शाम पांच बजे से हुई और देर रात तक मनोरंजन और उत्सव का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी, फन गेम्स, डांस और सिंगिंग से सभी ने एंजॉय किया। मां दुर्गा की आराधना से शुरू हुआ प्रोग्राम
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आराधना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, डांडिया डांस और सिंगिंग का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर उत्सव का आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया। मनोरंजक एक्टिविटी के माध्यम से कॉम्पटिशन भी करवाया गया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी ने जीतने के लिए दम लगाया और खूब एंजॉय किया। देर रात यह आयोजन चलता रहा। ऐसे आयोजन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर- अध्यक्ष
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। अग्रवाल महिला समिति के इस आयोजन ने नवरात्रि के उत्सव में उमंग, उल्लास और सांस्कृतिक रंग भर दिया। कार्यक्रम में सावित्री दास,अमिता अग्रवाल प्रीति अग्रवाल, अंजना अग्रवाल,शर्मिला अग्रवाल, रेशमा जैन आदि पूर्व अध्यक्षों ने कार्यकम की शोभा बड़ाई । शालू ,स्वेता ,श्रद्धा ,पूजा , नेहा, शिखा, ममता, मधु आदि सदस्यों ने प्रोग्राम का आनंद लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)