तेज रफ्तार रोडवेज बस ने युवक को रौंदा:बहराइच में सड़क पार करते समय हादसा, घर का सामान खरीदने जा रहा था
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में गजाधरपुर चौराहे पर एक हादसा हुआ। शनिवार दोपहर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से 45 साल के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीजपुर ग्राम पंचायत के पुली पुरवा निवासी कन्धई (45) पुत्र जुगराज के रूप में हुई है। कन्धई शनिवार को घर का सामान खरीदने गजाधरपुर चौराहे गए थे। दोपहर करीब 12:25 बजे वे लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पार कर घर लौट रहे थे, तभी बहराइच की ओर से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कन्धई की मौके पर ही जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की। फखरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)