बागपत में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र:सेवा संकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों का सम्मान
बागपत के बड़ौत में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ। इसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनवाड़ी भर्ती-2026 में चुनी गई नई कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए। कार्यक्रम शाम 4 बजे सम्पन्न हुआ। देखें, 2 तस्वीरें… कार्यक्रम में राज्यमंत्री केपी मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और भाजपा जिला मंत्री अंकित लपराना मौजूद रहे। उन्होंने अच्छा काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और माताओं को सम्मानित किया। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के बच्चों को मुख्यमंत्री के साइन वाले सर्टिफिकेट, किताबें और खिलौने मिले। विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए। इसका मकसद माताओं, बच्चों और कार्यकत्रियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)