बागपत में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:सराय मोड़ के पास हुआ हादसा, मृतक पेट्रोल पंप कर्मी था

Oct 10, 2026 - 15:43
0
बागपत में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:सराय मोड़ के पास हुआ हादसा, मृतक पेट्रोल पंप कर्मी था
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सराय मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान फतेपुर पुट्टी निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र रामफल के रूप में हुई है। वह गुराना के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। राहुल की शादी दो साल पहले हुई थी और उसका आठ महीने का एक बच्चा है। यह हादसा रात करीब 9 बजे बड़ौत रोड पर हुआ, जब राहुल स्कूटी से गांव जा रहा था। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User