न OTP, न ATM कार्ड, खाते से एक लाख गायब:युवक के मोबाइल पर आए दो ट्रांजेक्शन के मैसेज; SP से शिकायत, रकम वापस दिलाने की मांग
मैनपुरी में एक युवक के बैंक खाते से एक लाख रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। युवक का कहना है कि उसने न किसी को OTP बताया, न वह पेटीएम चलाता है और न ही उसके पास खाते का ATM कार्ड है। इसके बावजूद खाते से रकम निकल गई। पीड़ित ने SP कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और मामले की जांच कराने की मांग की है। मामला सलेमपुर पडीना गांव का है। यहां के रहने वाले अमित कुमार पुत्र रामौतार सिंह ने बताया कि उसके बैंक खाते में एक लाख रुपए जमा थे। शनिवार शाम करीब 6:45 से 6:55 बजे के बीच उसके मोबाइल पर 10-10 हजार रुपए के दो ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। इसके बाद उसने खाते का बैलेंस चेक किया तो एक लाख रुपए गायब मिले। यह देखकर वह परेशान हो गया। न पेटीएम चलाते हैं, न ATM कार्ड है अमित ने बताया कि वह ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करता है। उसका पेटीएम भी बैंक खाते से जुड़ा नहीं है और न ही उसके पास उस खाते का ATM कार्ड है। उसने किसी को OTP भी नहीं बताया। इसके बावजूद खाते से पैसे कैसे निकले, यह उसे समझ नहीं आ रहा है। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया, SP से शिकायत रकम गायब होने की जानकारी मिलने के बाद अमित बैंक पहुंचा और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। इसमें रुपए निकलने के ट्रांजेक्शन दर्ज मिले। हालांकि, उसे यह पता नहीं चल सका कि पैसे किसने और कैसे निकाले। इसके बाद अमित ने SP कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। उसने मामले की जांच कराने, गायब रकम वापस दिलाने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)