बागपत में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस:सीएमओ ने कहा- काम पर नहीं लौटे तो होगी कार्रवाई, 7 दिन से ठप सेवाएं

Oct 15, 2026 - 07:37
0
बागपत में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस:सीएमओ ने कहा- काम पर नहीं लौटे तो होगी कार्रवाई, 7 दिन से ठप सेवाएं
बागपत में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे एनएचएम के डॉक्टर, फार्मासिस्ट और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का वेतन रोक दिया गया है। सीएमओ डॉ. तीर्थ लाल ने उन्हें काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारी जल्द ड्यूटी पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पिछले करीब 7 दिन से ये स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में मरीजों को परेशानी हो रही है। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लगे हैं। सीएमओ नहीं बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को तुरंत अपने काम पर लौटना चाहिए जो भी उनकी मांगे हैं वह शासन स्तर की हैं और शासन उनके पत्र भी जा चुका है। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं जिसको लेकर उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है अगर वह जल्द ही काम पर नहीं लौटेंगे तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User