किसानों को दलहनी फसलों के बीजों पर मिलेगा अनुदान:बलिया में कृषि विभाग की अपील, उठाएं योजना का लाभ

Oct 15, 2026 - 07:37
0
किसानों को दलहनी फसलों के बीजों पर मिलेगा अनुदान:बलिया में कृषि विभाग की अपील, उठाएं योजना का लाभ
बलिया के किसानों को कृषि विभाग ने मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए जागरुक किया है। उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन 2026-27 में दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही है। योजना के तहत चना, मटर और मसूर के प्रमाणित बीजों पर 50 से 100 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। विभाग ने अनुदान संबंधी निर्देश जारी किए हैं, जिसमें 8 साल से कम पुरानी किस्मों के चना बीज पर 6,000 रुपये प्रति क्विंटल, मटर पर 5,753 रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान है। वहीं, मसूर के बीज पर 10,948 रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान मिलेगा, जो पूरी लागत के बराबर है। 10 साल से कम पुरानी किस्मों के चना बीज पर कुल 4,750 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान है। मटर पर 3,835 रुपये और मसूर पर 8,211 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User