कानपुर को मिली इन बड़े प्रोजेक्ट की सौगात:जरीब चौकी-घंटाघर रोड होगी फोरलेन, एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान रिंग रोड से जुड़ेगा

Oct 15, 2026 - 07:37
0
कानपुर को मिली इन बड़े प्रोजेक्ट की सौगात:जरीब चौकी-घंटाघर रोड होगी फोरलेन, एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान रिंग रोड से जुड़ेगा
कानपुर में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए कई बड़े विकास प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। लखनऊ में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में इन प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति दी गई। केडीए अधिकारियों की ओर से रखे गए प्रस्तावों में आउटर रिंग रोड से एयरपोर्ट को जोड़ने, जरीब चौकी से घंटाघर तक सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा शताब्दी नगर में अंडरपास बनाने की योजना शामिल है।अब शासन से बजट जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। समिति की बैठक में केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और अधिशासी अभियंता अमन तिवारी ने शहर की सड़कों का प्रस्ताव रखा। 21 करोड़ से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी जरीब चौकी से घंटाघर तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क 45 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसे 50 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन किया जाएगा। इससे इस प्रमुख मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि केडीए के सामने सबसे बड़ी चुनौती सड़क किनारे दोनों तरफ फुटपाथ पर कब्जा खाली कराना है। इसके लिए कई दुकानों और मकानों को तोड़ना भी होगा। इसके साथ ही सभी लाइनों को शिफ्ट करके उसकी यूटिलिटी को डक्ट से गुजारने के लिए भी अतिक्रमण हटाना होगा। इसके अलावा प्रयागराज कानपुर हाईवे पर निर्माणाधीन रिंग रोड से एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 4.80 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए करीब 21 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से एयरपोर्ट तक पहुंच आसान बनाने और शहर की कनेक्टिविटी बेहतर करने में मदद मिलेगी। गंगा बैराज रोड भी होगी चार लेन गंगा बैराज से अटल घाट के पीछे जाने वाली सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भी समिति के सामने रखा गया, जिसे मंजूरी मिल गई। इस सड़क के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। वहीं, शताब्दी नगर में अंडरपास बनाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। नयागंज से घंटाघर तक की भी सड़क प्रस्ताव में रखी गई है। बजट के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि व्यय वित्त समिति ने कानपुर के महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों को वित्तीय मंजूरी दे दी है। शासन से बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद संबंधित परियोजनाओं पर काम शुरू हो सकेगा। इन योजनाओं के पूरा होने से शहर की सड़क कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User