बागपत में भगवान अजित नाथ की रथ यात्रा:कुरड़ी में जैन मंदिर से निकली रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

Oct 12, 2026 - 08:08
0
बागपत में भगवान अजित नाथ की रथ यात्रा:कुरड़ी में जैन मंदिर से निकली रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल
कुरड़ी गांव के भगवान अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर में रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुबह मंदिर में भगवान अजित नाथ का अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके बाद दोपहर एक बजे रथ यात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और आरती कर यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा में बैंड, भजन मंडली और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इन्हें देखकर महिलाएं और बच्चे उत्साहित नजर आए। यात्रा में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मोनू जैन (कैराना), सारथी सुखपाल जैन, कुबेर इंद्र विनय जैन, माहेन्द्र इंद्र प्रमोद जैन और सनत कुमार इंद्र दीपक जैन (कैराना) को मिला। कार्यक्रम में अनिल जैन, आकाश जैन और रिशु जैन की ओर से वात्सल्य भोज कराया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र जैन, शांति जैन, गौरव जैन, सोनू जैन और आशु जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User