लखनऊ में बाढ़...नवरात्र में मां चंद्रिका देवी के दर्शन बंद:कॉलोनियों में गर्दन तक पानी, कारें-बाइकें डूबीं; फैजुल्लागंज में 40 हजार घर डूबे

Oct 12, 2026 - 08:08
0
लखनऊ में बाढ़...नवरात्र में मां चंद्रिका देवी के दर्शन बंद:कॉलोनियों में गर्दन तक पानी, कारें-बाइकें डूबीं; फैजुल्लागंज में 40 हजार घर डूबे
लखनऊ 14 दिनों से बाढ़ की चपेट में है। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। सबसे भयावह स्थिति फैजुल्लागंज में है। यहां 40-50 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक गोमती नदी के पानी में डूबे हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। घरों के बाहर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूबी हैं। घरों में रखा राशन खराब हो गया है। लोग घर छोड़कर किराए पर रहने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण मां चंद्रिका देवी धाम मंदिर बंद है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब नवरात्र में भक्त मां के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, गोमती का जलस्तर थोड़ा घटा है। गऊघाट पर शनिवार शाम 6 बजे जलस्तर 108.54 मीटर रिकॉर्ड किया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User