बागपत में बीजेपी ने स्नातक एमएलसी चुनाव की बनाई रणनीति:दिनेश बोले- एमएलसी चुनाव सेमीफाइनल, 2027 में फिर बनेगी बीजेपी सरकार
बागपत में भाजपा के जिला कार्यालय पर स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में पार्टी के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी दिनेश गोयल भी शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रत्याशी दिनेश गोयल ने चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया। दिनेश गोयल बोले- 2027 में बीजेपी की सरकार बनेगी बैठक में दिनेश गोयल ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव सेमीफाइनल है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी और विपक्ष पहाड़ों में घूमने चला जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव को लेकर उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। गोयल ने दूसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। सभी वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे दिनेश गोयल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से जुड़कर सभी वर्गों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं से चुनाव में मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया गया। 5 अक्टूबर के बाद तेज होगी चुनाव की तैयारी भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को नामांकन के बाद चुनाव की तैयारियों को और तेज किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)