जुगल किशोर फिर बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता:बसपा से राज्यसभा सांसद रहे, अब नई मीडिया टीम में मिली जिम्मेदारी
लखीमपुर-खीरी के जुगल किशोर को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। भाजपा की 3 अक्टूबर 2026 को जारी नई प्रदेश मीडिया टीम में 31 प्रवक्ताओं के नाम शामिल हैं, जिसमें उनका नाम भी है। जुगल किशोर उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 5 जुलाई 2010 से 4 जुलाई 2016 तक रहा, जिसमें उन्होंने 161 सवाल पूछे थे। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर लखीमपुर-खीरी से शुरू किया था। वर्ष 1988 में ग्राम प्रधान बनने के बाद वह बसपा से जुड़े। 1997 में लखीमपुर-खीरी के जिलाध्यक्ष बने और बाद में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई मंडलों में बसपा के संगठनात्मक प्रभारी भी रहे। बसपा के बाद जुगल किशोर भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2018 में भी भाजपा ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी थी। अब एक बार फिर उन्हें पार्टी की प्रदेश मीडिया टीम में यह पद मिला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)