बागपत में एडीएम-एएसपी ने कॉरिडोर सुरक्षा जांची:त्योहारों से पहले पुलिस को दिए निर्देश, संदिग्ध वाहनों की तलाशी कराई
बागपत में एडीएम राजीव कुमार राय, एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान और सीओ सुकन्या शर्मा ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर काठा गांव के टोल प्लाजा पर शनिवार को 1 बजे पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी कराई गई। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कई अभियान चला रही है। इनमें सड़क सुरक्षा, बॉर्डर चौकियों पर खास नजर, संदिग्ध वाहनों की तलाशी और अपराधियों की गिरफ्तारी शामिल है। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने टोल कर्मचारियों से भी बात की और किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को बताने को कहा। एडिशनल एसपी ने बताया कि त्योहारों के लिए विशेष चेकिंग अभियान चल रहा है। जिले में शांति व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन संदिग्ध वाहनों और गलत काम करने वालों पर नजर रखी जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी में लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)