डीएम-एसपी ने बर्रोह घाट पर दुर्गा विसर्जन की तैयारियां परखीं:सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पहले से अलर्ट, संवेदनशील जगहों पर निगरानी के निर्देश
श्रावस्ती में शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को दोपहर 2:00 बजे विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भेलागांव स्थित बर्रोह घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट और आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर निगरानी के निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने विसर्जन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया। उन्होंने पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता बरतें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्राथमिकता जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जाएं। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखें। शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील प्रशासन ने जिलेवासियों से शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है। प्रशासन का जोर है कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)