किसानों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:डिग्री कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला, SIR रद्द करने की भी मांग
फर्रुखाबाद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने शनिवार दोपहर 12:30 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। मार्च किसान डिग्री कॉलेज के पास से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां किसानों ने नारेबाजी की और धरना स्थल पर बैठक की। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। बैनर लेकर निकले किसान, लगाए नारे जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में किसान डिग्री कॉलेज के पास एकत्र हुए। मार्च में सबसे आगे किसान बड़ा बैनर लेकर चल रहे थे। इस पर ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, एसआईआर रद्द करो’ लिखा था। किसान एसआईआर रद्द करने की मांग वाली पट्टिकाएं भी लेकर चल रहे थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने नारेबाजी की और इसके बाद धरना स्थल पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष बोले- निष्पक्ष चुनाव पर सवाल धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में आंदोलन हो रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के आह्वान पर 10 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। कटियार ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस प्रक्रिया को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि यदि चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे तो लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात पैदल मार्च और धरना स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रदर्शन के बाद किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)